फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali was bustling with tourists on the weekend

Kullu News: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली

Sat, 08 Mar 2025 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 08 Mar 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Manali was bustling with tourists on the weekend
मनाली कें सोलंग नाला वीकेंड पर पहुंचे पर्यटक।-संवाद
दिन को पर्यटन स्थल, शाम को मालरोड में बढ़ रही रौनक
विज्ञापन

30 से 40 फीसदी चल रही मनाली के होटलों की ऑक्यूपेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। हालांकि, अपेक्षा के अनुरूप पर्यटक मनाली नहीं आ रहे हैं, लेकिन वीकेंड में रौनक बरकरार है। यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बर्फबारी होने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हुआ है। वीकेंड के चलते इन दिनों अधिक रौनक देखने को मिल रही है। मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं।
विज्ञापन

ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार रोजाना औसतन 400 से 500 वाहन मनाली आ रहे थे। वीकेंड में यह आंकड़ा 700 के पार पहुंच गया है। इसके अलावा 50 से अधिक वोल्वो बसें, हिमाचल नंबर की टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर में भी पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। दिन के समय पर्यटन स्थलों पर भीड़-भाड़ बढ़ने के साथ शाम होते ही मनाली का प्रसिद्ध मालरोड पर्यटकों से भर रहा है। पलचान, नेहरुकुंड, सोलंगनाला में पर्यटक बर्फ के बीच जमकर मस्ती कर रहे हैं। होटल संचालक अमित शर्मा का कहना है कि इन दिनों उनके होटलों में 30 से 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी चल रही है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर के अनुसार पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि निगम के होटलों में इस समय 30 से 40 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। आने वाले दिनों के लिए भी अच्छी बुकिंग की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के निवर्तमान उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि इस साल विंटर सीजन अच्छा चल रहा है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed