{"_id":"6ae22c84274f98b72f01ba48","slug":"manali-tourism-business-remains-dull-even-during-the-dussehra-festival-kullu-news-c-89-1-ssml1014-190498-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा उत्सव में भी मनाली का पर्यटन कारोबार फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा उत्सव में भी मनाली का पर्यटन कारोबार फीका
Thu, 29 Oct 2026 10:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:39 AM IST
विज्ञापन
मनाली। दशहरा उत्सव के दौरान भी मनाली का पर्यटन कारोबार रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। पर्यटकों की आमद में कमी के चलते पर्यटन स्थलों पर रौनक घट गई है।
मनाली आने वाली वोल्वो बसों की संख्या घटकर 50 से 60 रह गई है, जबकि बसों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली चल रही हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। अब कारोबारियों को दिवाली की छुट्टियों और वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों मनाली में रोजाना करीब 400 से 500 पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में पर्यटकों की आमद में कमी दर्ज की गई है। इसका असर मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। पर्यटकों की कम संख्या के चलते पर्यटन स्थलों पर पहले जैसी चहल-पहल नहीं है। वहीं, वोल्वो बसों में सीटें खाली रहने से पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
पर्यटन कारोबारी विवांश ठाकुर, अर्चित कुमार और भूपेश शर्मा ने कहा कि इस बार दशहरा सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। त्योहार के दौरान पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होने से कारोबार फीका रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिवाली की छुट्टियों और वीकेंड के दौरान पर्यटकों की आमद बढ़ सकती है, जिससे पर्यटन कारोबार को गति मिलने की संभावना है।