फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali smiles again as tourists flock in

Kullu News: पर्यटकों की रौनक बढ़ने से फिर मुस्कुरा उठी मनाली

Mon, 27 Oct 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 27 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Manali smiles again as tourists flock in
आपदा के बाद मनाली में अब पर्यटन सीजन धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ने लगा है। मनाली के मॉल रोड़ पर 
पर्यटन स्थल सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी और रोहतांग दर्रा में बढ़ी भीड़
विज्ञापन

होटलों में 30 प्रतिशत तक पहुंची ऑक्यूपेंसी, साहसिक खेलें भी खींच रहीं ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। आपदा के बाद एक बार फिर पर्यटन नगरी मनाली मुस्कुरा उठी है। अब मनाली में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। सोलंगनाला, अटल टनल रोहतांग, मढ़ी, रोहतांग दर्रा जैसे पर्यटन स्थल फिर से पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं।
होटलों में ऑक्यूपेंसी अब बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। पर्यटन कारोबारियों, होमस्टे संचालकों, टैक्सी चालकों और दुकानदारों ने पर्यटकों की संख्या बढ़ने के बाद राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

मनाली उपमंडल में पंजीकृत 1009 होटल और 302 होमस्टे से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है। पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां सैलानियों को आकर्षित कर रही हैं। ब्यास नदी में पर्यटक रिवर राफ्टिंग का इन दिनों खूब आनंद उठा रहे हैं। गौर रहे कि रोहतांग दर्रा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अक्तूबर में ही बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबार को भी गति मिली है। होटल संचालक मनाली, धर्मपाल शर्मा ने कहा कि सरकार की तत्परता और कुशल योजना से मनाली के पर्यटन कारोबार को पुनर्जीवित किया है। मनाली के माल रोड स्थित व्यवसायी मिथलेश कुमार का कहना है कि सरकार के तुरंत सड़कों की बहाली कार्य से मनाली तक वोल्वो बस आने से पर्यटकों का आना शुरू हुआ है और उनमें सुरक्षा तथा विश्वास भी पैदा हुआ है। पर्यटन कारोबारियों को आने वाले दिनों में भी बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed