मनाली शहर में अब रखने को होंगे दो कूड़ेदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनजीटी के आदेशों के बाद पर्यटन नगरी मनाली को साफ-सुथरा रखने के लिए नगर परिषद मनाली सख्त हो गई है। आदेशों में मनाली के लोगों को अब एक के बजाए दो कूड़ेदान रखने होंगे। अमल नहीं करने पर नगर परिषद मनाली नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करेगी। नए आदेशों का पालन मनाली शहर के करीब 2100 परिवारों को करना होगा। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली के करीब 300 दुकानों, ढाबों, रेस्तरां और शहर के करीब ढाई सौ होटल व ढाबा संचालकों पर भी यह लागू होगा। एनजीटी के आदेशों के तहत अब लोगों को घरों के अलावा दुकानों, ढाबों, होटलों तथा रेस्तरां में गलने व सड़ने वाले कूड़े-कचरे के लिए अलग और न गलने वाली गंदगी के लिए अलग से कूड़ेदान रखना होगा। एनजीटी द्वारा स्वच्छता को लेकर दिए गए आदेशों के बाद नगर परिषद मनाली ने सख्त रूख अपना लिया है। इन आदेशों को जल्द ही लागू करने को कहा है।
मनाली नगर परिषद की अध्यक्षा शबनम तनवर ने कहा एनजीटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जारी आदेशों का पालना सख्ती से किया जा रहा है। अब हर घरों, दुकानों, ढाबों, होटलों तथा रेस्तरां से गलने वाला और न गलने वाले कूड़े-कचरे को अलग-अलग एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए मनाली के सभी लोगों को दो कूड़ेदानों को रखने के आदेश दिए गए हैं। खासकर शहर की हर दुकान के आगे कूड़ादानों का होना अनिवार्य है अन्यथा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मनाली शहर के कूड़े कचरे को ठिकाने लगाने के लिए रांगडी आधुनिक गॉरवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की योजना है। करीब आठ बीघा सरकारी जमीन पर इसके निर्माण की स्वीकृति को प्रस्ताव शिमला भेजा गया है। नगर परिषद मनाली में एक सुलभ शौचालय का निर्माण कर रही है और इसके अलावा शहर के अन्य शौचालयों की मरम्मत की जाएगी। मनाली नगर परिषद की अध्यक्षा शबनम तनवर ने कहा कि गारबेेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्रस्ताव भेजा गया है। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है। सभी के सहयोग से पर्यटन नगरी मनाली को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।