फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali Municipal Council President and Vice-President assume office.

Kullu News: मनाली नगर परिषद की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार

Sat, 25 Jul 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Manali Municipal Council President and Vice-President assume office.
मनाली। नगर परिषद मनाली की नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रा पधान ने शुक्रवार को विधिवत कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ठाकुर दास ने भी पदभार ग्रहण किया। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष चंद्रा पधान ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा मनाली की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

चंद्रा पधान ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मनाली को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित पर्यटन नगर के रूप में विकसित करना है। नगर परिषद का लक्ष्य मॉल रोड को देश के सबसे स्वच्छ, आकर्षक और अनुशासित मॉल रोड में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और आदर्श मनाली का सपना केवल नगर परिषद नहीं, बल्कि आम लोगों के सहयोग से ही साकार होगा। सभी नागरिकों की भागीदारी से मनाली को देश का आदर्श पर्यटन स्थल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed