{"_id":"6500a059293aab2af6081ca6","slug":"manali-leh-road-restored-after-three-and-a-half-hours-in-sissu-nursery-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6841-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिस्सू नर्सरी में साढ़े तीन घंटे के बाद बहाल हुआ मनाली-लेह मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिस्सू नर्सरी में साढ़े तीन घंटे के बाद बहाल हुआ मनाली-लेह मार्ग
Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सिस्सू के नर्सरी में पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण मनाली-लेह मार्ग करीब साढ़े तीन घंटे के बाद बड़े वाहनों के लिए बहाल हुआ है। सीमा सड़क संगठन ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से पहले मलबा हटाया और बाद में यहां फंसे ट्रक को भी निकाला गया।
इस दौरान दोनों तरफ फंसे सब्जी से भरे वाहनों के अलावा निगम की बसें, लेह से मनाली की तरफ आ रहे खाली ट्रक और टैंकर भी सुरक्षित निकाले गए। पर्यटकों के वाहन और बाइकों को करीब पौने दो घंटे के बाद ही गंतव्य की तरफ भेजा गया था। बाद में सीमा सड़क संगठन ने सोमवार रात 9:30 बजे हाईवे को बड़े वाहनों के लिए भी खोल दिया था।
11 सितंबर शाम करीब 6:10 बजे सिस्सू के पास नर्सरी में पहाड़ी से भूस्खलन होने से मनाली-केलांग-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान सामान से भरा हुआ एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया था। बीआरओ के 94 आरसीसी के सहायक अभियंता बीडी धीमान ने कहा कि रात करीब 9:30 बजे मलबा और पत्थर को हटाकर फंसे ट्रक को हटाया गया। साथ ही बड़े वाहनों के लिए भी हाईवे को खोल दिया। अब मनाली-लेह मार्ग पर यातायात सामान्य है। संवाद