{"_id":"6afbd5e0616bc53d19046892","slug":"manali-leh-highway-closed-due-to-rockslide-near-muling-bridge-keylong-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मूलिंग पुल के पास चट्टानें गिरने से मनाली-लेह मार्ग 11 घंटे बंद, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मूलिंग पुल के पास चट्टानें गिरने से मनाली-लेह मार्ग 11 घंटे बंद, देखें वीडियो
Tue, 17 Nov 2026 09:52 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग।
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:52 AM IST
सार
मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर मंगलवार सुबह मूलिंग पुल के समीप पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने के कारण यातायात करीब 11 घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन
मनाली-लेह हाईवे बंद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर मंगलवार सुबह मूलिंग पुल के समीप पहाड़ी से चट्टानें और मलबा गिरने के कारण यातायात करीब 11 घंटे तक बाधित रहा। सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। सड़क पर भारी मलबा आने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इनमें सेना के लिए खाद्य सामग्री लेकर जा रहे बड़े वाहनों के साथ दर्जनों पर्यटक वाहन भी फंसे रहे। एचआरटीसी की कुछ बसें भी मार्ग बंद होने के कारण आगे नहीं जा सकीं।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब चार बजे सूचना मिलते ही लाहौल-स्पीति पुलिस ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने मनाली से लेह और लेह से मनाली की ओर जा रहे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवा दिया, ताकि मलबा गिरने वाले क्षेत्र में कोई वाहन इसकी चपेट में न आए। इसके बाद सुबह करीब सात बजे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने सड़क पर गिरी चट्टानों और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ओर फंसे वाहनों ने आवाजाही शुरू की। हाईवे बंद रहने से स्थानीय लोगों, पर्यटकों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सेना की रसद आपूर्ति लेकर जा रहे कई ट्रक भी मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि मूलिंग पुल के समीप चट्टानें गिरने से बंद हुआ मनाली-लेह मार्ग बहाल कर दिया गया है। घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
