फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali is unfazed by Delhi's restrictions, and the valleys will be bustling with visitors.

Kullu News: दिल्ली में पाबंदी से मनाली बेफिक्र, मेहमानों से गुलजार रहेंगी वादियां

Wed, 17 Dec 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 17 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Manali is unfazed by Delhi's restrictions, and the valleys will be bustling with visitors.
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर पहुंचे पर्यटक।-संवाद
पर्यटन नगरी पर नहीं दिखेगा दिल्ली की बंदिशों का असर, खुली रहेगी सैलानियों की राह
विज्ञापन

क्रिसमस, नववर्ष पर सामान्य रहेगी पर्यटकों की आवाजाही, सप्लाई चेन भी नहीं होगी बाधित
अपने वाहनों में दिल्ली होकर मनाली आने वाले पर्यटकों को बदलना पड़ सकता है रूट

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। दिल्ली में बीएस-6 मानकों वाले वाहनों के अलावा अन्य वाहनों पर लगी रोक के बावजूद मनाली के पर्यटन उद्योग पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
पर्यटन कारोबारियों के अनुसार क्रिसमस और नववर्ष के दौरान पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रहेगी और सप्लाई चेन भी बाधित नहीं होगी। हालांकि, अपने वाहनों में दिल्ली होकर मनाली आने वाले पर्यटकों को रूट बदलना पड़ सकता है।
पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि मनाली के पर्यटन कारोबार पर दिल्ली के इस आदेश का खास असर नहीं पड़ेगा। ऑल इंडिया परमिट वाले वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं है। इससे सप्लाई चेन भी प्रभावित नहीं होगी। फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि मनाली में आने वाले पर्यटक दिल्ली रूट को छोड़कर अन्य रूट का सहारा ले सकते हैं। उनका मानना है कि इस आदेश का पर्यटन पर खास असर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन

--
बीएस-6 हैं एचआरटीसी बसें, वोल्वो पर भी असर नहीं
वोल्वो बस के संचालक नीरज सूद ने बताया कि वोल्वो बसों की सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। ऑल इंडिया परमिट वाली गाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं है। ऐसे में वोल्वो का संचालन यथावत रहेगा। एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी मनाली मोहर सिंह ने कहा कि मनाली से लंबे रूट पर चलने वाली सभी बसें बीएस-6 हैं। अन्य बसों को स्थानीय या छोटे रूट पर भेजा जा रहा है। यात्री बेझिझक यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed