फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Manali hospital got X-ray machine

मनाली अस्पताल को मिली एक्स-रे मशीन

Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Manali hospital got X-ray machine
कुल्लू। मनाली अस्पताल में अब लोगों को एक्स-रे के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने शुक्रवार को साढ़े पांच लाख रुपये की लागत की एक एक्स-रे मशीन का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सिविल मनाली अस्पताल को एंबुलेंस भी दी। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए सरकार की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी दो माह में मनाली अस्पताल को एक और अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान की जाएगी। नागरिक अस्पताल मनाली में हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्राथमिकता है। अस्पताल का अच्छा भवन बनाया जा रहा है। कोविड मरीजों के लिए अस्पताल में 200 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। सभी बिस्तर ऑक्सीजन से जुड़े हैं। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, रजनी ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, बीएमओ रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed