{"_id":"f60a744f62ee8b42ab4c515c2ea11859","slug":"manali-first-in-rassakassi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकशी में मनाली महिला मंडल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकशी में मनाली महिला मंडल अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर कार्निवाल 2016 में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता का फाइनल बुधवार को खेला गया। इसमें मनाली महिला मंडल की महिलाओं ने बाजी मारी। जबकि, दूसरे स्थान पर कोशला मथियाना महिला मंडल रहा है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया था।
विज्ञापन
बुधवार को मनाली के रामबाग में दस महिला मंडलों की टीमों ने रस्साकशी प्रतियोगिता के दूसरे दौर के मुकाबलों में भाग लिया। इसके तहत बुधवार को पहला मुकाबला हलाण-1 और मनाली में खेला गया। इसमें मनाली महिला मंडल ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला गधेरनी और डेफरी महिला मंडल के बीच हुआ। इसमें गधेरनी महिला मंडल की महिलाओं ने बाजी मारी। चकलाड़ी और सियाल महिला मंडल में हुए मुकाबले में सियाल टीम की महिलाओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन
इसके बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला मनाली और गधेरनी महिला मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मनाली की टीम जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंची। जबकि, दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कौशला मथियाना और सियाल महिला मंडल के बीच हुआ, जिसमें मथियाना की महिलाओं ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला मनाली और कोशला मथियाना महिला मंडलों में हुआ, जिसमें मनाली महिला मंडल की टीम ने बाजी मार कर रस्साकशी का फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन