फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali administration take decision

होटलों की रसोई पर रहेगी प्रशासन की नजर

Wed, 27 Apr 2016 10:59 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Wed, 27 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
manali administration take decision
मनाली प्रशासन होटलों की रसोई में देगा द‌बिश - फोटो : अमर उजाला

मैदानी इलाकों में तपती धूप से राहत पाने के लिए सैलानियों ने कुल्लू-मनाली की ठंडी वादियों की ओर रुख करना आरंभ कर दिया है। बीते दस दिनों से पर्यटन नगरी मनाली के होटलों में काफी संख्या में मेहमान पहुंच रहे हैं। वहीं मनाली प्रशासन ने भी होटलों में पर्यटकों को किसी भी तरह की परेशानी न आए इसके लिए शिकंजा कसना आरंभ कर दिया है। मनाली प्रशासन ने पर्यटन नगरी के सभी होटल मालिकों को किचन को स्वच्छ रखने और पर्यटकों को स्वच्छ खाना परोसने के सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


लिहाजा, पर्यटन सीजन को लेकर मनाली प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासनिक टीम मनाली के 800 होटलों की रसोई का निरीक्षण कर जांच करेगी। जांच के दौरान किचन में गंदगी पाई गई तो मौके पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा। किचन की स्वच्छता के साथ-साथ पानी के टैंक भी जांचे जाएंगे। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि सभी होटलों के रसोई की जांच परख की जाएगी। जांच के दौरान किसी भी होटल के किचन में कमी पाई गई तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed