लाहौल का परमिट लेकर रोहतांग मौज मस्ती करने पर ब्लैक लिस्ट होंगे वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना को लेकर बुधवार को मनाली में अधिकारियों संग विभिन्न एसोसिएशनों की बैठक डीसी कुल्लू हंसराज चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना को लेकर प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई को चेताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि लाहौल का परमिट लेकर रोहतांग में मौज मस्ती कर वापस मनाली लौटने वाले वाहन ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे। ऐसे पर्यटक वाहनों समेत स्थानीय टैक्सियों को दूसरी बार रोहतांग या लाहौल के लिए परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। लाहौल जाने के लिए प्रशासन से परमिट लेकर रवाना हुए टैक्सी व पर्यटकों के वापस लौटने पर वाहन जब्त किए जाएंगे। मामले में दोषी पाए जाने पर प्रशासन की ओर से वाहन चालक का लाइसेंस तक रद्द किया जा सकता है। एनजीटी ने राहत देते हुए रोजाना 800 पैट्रोल व 400 डीजल वाहनों को रोहतांग जाने की अनुमति दी है। प्रशासन एनजीटी द्वारा तय वाहनों की संख्या के अलावा कोई दूसरा वाहन न जाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। गुलाबा व कोकसर बैरियर में आने व जाने वाले हर वाहन का रिकॉर्ड रहेगा। कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिना पहचान पत्र के पर्यटन स्थलों पर कोई कारोबार नहीं कर पाएगी। रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खरोलने संबंधी जायजा लेने के लिए प्रशासन की टीम शुक्रवार को दर्रा का दौरा करेगी। इस दौरान बीआरओ संग चर्चा की जाएगी। बैठक में अधिकारी व एसोसिएशन के प्रतिनिधि एजनीटी के आदेशों की अनुपालना को लेकर प्रारूप तैयार किया। बैठक में सोलंगनाला, मढ़ी व आसपास क्षेत्रों में सशर्त व्यवसायिक गतिवधियां चलाने को लेकर प्रशासन ने संबंधित एसोसिएशनों को एनजीटी के आदेशों की पूर्ण पालना करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने सभी स्थलों में स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को एनजीटी ने रोहतांग मामले में अंतरिम फैसला सुनाया है। जिसमेें रोहतांग व आसपास के क्षेत्र में सशर्त व्यवसायिक गतिविधियां चलाने की छूट दी है। बैठक में एसडीएम मनाली ज्योति राणा, एएसपी निश्चिंत नेगी, डीएसपी मनाली पुनीत रघु समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व एसोसिएशनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि बुधवार को डीसी कुल्लू की अध्यक्षता में हुई बैठक में रोहतांग मसले को लेकर निर्णय लिए गए हैं। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्घ सख्ती से निपटा जाएगा।