फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Man falls from tree in Chirpana, laborer dies near Bhekhali

Kullu News: चिरपना में पेड़ से गिरा व्यक्ति, भेखली के पास मजदूर की मौत

Sun, 22 Dec 2024 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 22 Dec 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Man falls from tree in Chirpana, laborer dies near Bhekhali
कुल्लू। जिले में दो हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में गड़सा के तहत चिरपना गांव में शांति राम 41, पुत्र उत्तम चंद, निवासी चिरपना, डाकघर गड़सा, जिला कुल्लू लकड़ी काटते समय 21 दिसंबर को पेड़ से गिर गया। इससे उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। घायल को सीएचसी गड़सा लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सिविल अस्पताल तेगूबेहड़ भेजा गया। दोपहर बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरे मामले में भेखली के पास मजदूरी करने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति जीखा की मौत हो गई है। यह कहां का रहने वाला था, इसका पता नहीं चल पाया है। करीब पांच दिन पहले इसकी तबीयत बिगड़ गई थी। दो साथियों ने इसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दाखिल करवाया था। शनिवार देर रात को इसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी कुल्लू डॉॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए शव गृह कुल्लू में रखा गया है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed