फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Man dies under suspicious circumstances in Chachoga

Kullu News: चचोगा में व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 18 Sep 2026 05:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
Man dies under suspicious circumstances in Chachoga
मनाली। पर्यटन नगरी के चचोगा गांव में बुधवार रात एक व्यक्ति मकान की छत पर अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मनाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक एस के मुताबिक दूरभाष के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि चचोगा में एक व्यक्ति मकान की छत पर अचेत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति की पहचान रमेश के रूप में की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रमेश पिछले 20-25 वर्षों से चचोगा में किराये के कमरे में अकेला रह रहा था और मनाली क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली लेकिन वहां से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के सैंज-बंजार क्षेत्र से संबंधित होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शवगृह मनाली में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है। साथ ही उसकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के बारे में कोई जानकारी हो अथवा किसी लापता पुरुष से उसकी पहचान या संबंध होने की संभावना हो तो वह पुलिस थाना मनाली से संपर्क करे। एसपी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed