Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Make-up became expensive, but love remained unbroken by tradition.

Kullu News: महंगा हुआ शृंगार, पर परंपरा से नहीं टूटा प्यार

Thu, 09 Oct 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Make-up became expensive, but love remained unbroken by tradition.
भुंतर में करवा चौथ की तैयारी को लेकर महेंदी लगाती महिलाएं।-संवाद
करवाचौथ पर सोना-चांदी और मेहंदी के बढ़े दाम, बाजारों में उमड़ा महिलाओं का सैलाब
विज्ञापन

सुहागिनें बोलीं- शृंगार और पूजा सामग्री के दाम बढ़े, परंपरा का निर्वहन करना भी जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। करवाचौथ के व्रत पर महिलाएं सोलह शृंगार की तैयारी में जुटी हैं, वहीं इस साल महंगाई ने उनकी जेब पर सीधा वार किया है। सोने-चांदी की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं।
आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मेहंदी और पूजा सामग्री के दाम भी पिछली करवाचौथ से कहीं ज्यादा हैं। बावजूद इसके बाजारों में जोश कम नहीं है। कुल्लू, मनाली, बंजार और सैंज के बाजारों में महिलाओं की खरीदारी से रौनक लौट आई है। परंपरा के आगे महंगाई भी झुकती है। इस साल 24 कैरेट सोना 1,29,000 व 22 कैरेट 1,18,700 रुपये (दस ग्राम) और चांदी के 1,60,000 रुपये किलाे है। पिछले वर्ष 24 कैरेट सोना 78,700 और 22 कैरेट 73,200 रुपये (दस ग्राम), चांदी 94,000 रुपये किलो थी।
विज्ञापन

करवाचौथ से एक दिन पहले वीरवार को जिला मुख्यालय कुल्लू के अलावा, अखाड़ा बाजार, सरवरी, लोअर ढालपुर, मनाली, बंजार, भुंतर, पतलीकूहल, सैंज आदि मुख्य बाजारों में महिलाओं की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा कपड़ों, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी। पूजा के लिए मिट्टी के दीये दस, सुहागी 30 से 300, छननी 80 से 500, पूजा की थाली 250 से 1,000, चूड़ी के 100 से 1,500 रुपये तक दाम रहे। मेहंदी लगाने के लिए महिलाओं से 500 से लेकर 5,100 रुपये तक लिए जा रहे हैं। सुहागिन ममता, रिया, शानवी, अंकिता, मोनिका और आकृति ने कहा कि इस साल पिछले के मुकाबले शृंगार और पूजा सामग्री के दामों में भारी उछाल आया है लेकिन परंपरा का निर्वहन करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महंगाई के बीच परंपरा को निभाना पड़ रहा है। सराफा व्यापारी महेंद्र, अर्जुन, सौरव ने कहा कि साल 2024 के मुकाबले इस बार सोना और चांदी के दामों में उछाल आया है। जो दाम पिछले वर्ष एक लाख से कम थे, वे लाख से पार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed