फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   make online slip dont like by peoples

लोगों को ऑनलाइन पर्ची बनानी नहीं आ रही रास

Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
make online slip dont like by peoples
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला अस्पताल में मोबाइल फोन से ऑनलाइन पर्ची सेवा का लाभ लेने से लोगों का रुझान कम होने लगा है। अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है। इससे कोरोना संक्रमण के पांव पसारने का खतरा ज्यादा बढ़ गया है।
दो दिन में करीब 150 लोगों ने ही मोबाइल फोन के जरिये ऑनलाइन पर्ची बनवाई है। अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 500 से 600 के बीच रहती है। पर्ची काउंटर पर मरीजों की कतारें लगने से अस्पताल प्रबंधन परेशान है। सोमवार को अस्पताल के पर्ची काउंटर पर मरीज घंटों देर तक खड़े रहे। सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा गया। हालांकि, मरीजों ने मास्क पहने थे। बता दें कि कुल्लू अस्पताल प्रदेश में पहला संस्थान है, जिसने ऑनलाइन पर्ची सेवा शुरू की है। लेकिन मरीज सुविधा का लाभ नहीं ले रहे हैं। मरीज लाइनों में खड़ा होना पसंद कर रहे हैं। शुरुआती दौर में शहर समेत दुर्गम क्षेत्रों के लोग ऑनलाइन पर्ची बना रहे थे।
विज्ञापन

पर्ची बनाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन
कुल्लू अस्पताल के एमएस डॉ. नरेश चंद ने कहा कि लोग ऑनलाइन पर्ची सुविधा का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करें। इससे लाइनों में खड़ा होने से छुटकारा मिलेगा। समय की भी बचत होती। लोग ऑनलाइन पर्ची बनाने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे है। अस्पताल प्रबंधन समय-समय पर लोगों को कोरोना बचाव को लेकर जागरूक कर रहा है। इसके लिए अस्पताल का निरीक्षण भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
शहर में भी लोग कोरोना बचाव को लेकर जागरूक नहीं दिख रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना मास्क घूम रहे हैं। दुकानों में सामाजिक दूरी बनाए बिना ही सामान दिया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि लापरवाह लोगों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed