फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Makardhwaj is set to become the treasurer

Kullu News: मकरध्वज का कोषाध्यक्ष बनना तय

Sun, 14 Dec 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 14 Dec 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Makardhwaj is set to become the treasurer
मनाली में होटलियर एसोसिएशन के चुनावों को लेकर नामांकन पत्र भरते हुए।-संवाद - फोटो : संवाद
किसी ने नहीं भरा नामांकन पत्र, अध्यक्ष पद के लिए चार ने ठोकी ताल
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन मनाली के चुनाव ने सर्द फिजाओं में भरी गरमाहट
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी में 18 दिसंबर को होने वाले होटलियर एसोसिएशन के चुनाव ने सर्द फिजाओं में सियासी गरमाहट भर दी है। नामांकन के दूसरे दिन रविवार को छह महत्वपूर्ण पदों के लिए कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कोषाध्यक्ष पद पर मकरध्वज शर्मा के अलावा किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। ऐसे में उनका कोषाध्यक्ष बनना लगभग तय है जबकि सचिव के लिए चमन लाल और प्रेस सचिव के लिए खुशहाल ठाकुर के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद पर मुकाबला रोचक होने के आसार बन गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर, पूर्व महासचिव अजय ठाकुर, सुभाष ठाकुर और हेमराज मैदान में उतरे हैं। उपाध्यक्ष पद पर मानचंद, हेत राम, रमेश ठाकुर, अजय ठाकुर ने चुनावी ताल ठोकी। इसी प्रकार महासचिव के पद पर गौरव ठाकुर और पुलकित ने अपना-अपना नामांकन भरा। एसोसिएशन के प्रशासक एवं तहसीलदार अनिल राणा ने बताया कि रविवार को 3 बजे तक नामांकन भरने का समय था। इसमें कुल 14 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed