फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Mahila Mandal Shulga Winner in Folk Dance

Kullu News: लोकनृत्य में महिला मंडल शुलगा विजेता

Wed, 08 May 2024 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Mahila Mandal Shulga Winner in Folk Dance
सैंज (कुल्लू)। जिलास्तरीय सैंज मेले को आकर्षक और प्रेरणादायक बनाने के लिए लोकनृत्य, झांकी और पारंपरिक वेशभूषा में फैशन शो करवाया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में घाटी के 16 समूहों ने भाग लिया। इनमें महिला मंडल शुलगा प्रथम, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सैंज द्वितीय और महिला मंडल सुमा तृतीय स्थान पर रहा। झांकी प्रतियोगिता में 31 समूह शामिल हुए। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज ने पहला, महिला मंडल रैला ने दूसरा और किड्स किंगडम हाई स्कूल सैंज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के उद्देश्य से करवाए गए फैशन शो में लक्ष्मी नारायण महिला मंडल रैला प्रथम, ब्रह्म ऋषि महिला मंडल वाईटी सारी द्वितीय और महिला मंडल शारन ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेला कमेटी के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी यान सिंह नेगी ने कहा कि लोकनृत्य, झांकी और फैशन शो प्रतियोगिताओं के विजेता समूहों को सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed