{"_id":"6a085b0f97c579f33e0bbe77","slug":"madans-time-is-near-candidates-heartbeat-increases-kullu-news-c-89-1-ssml1014-176496-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मदान की घड़ी पास, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मदान की घड़ी पास, प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कन
विज्ञापन
मतदान केंद्र तैयार, आज होगा नप के लिए मतदान
4,085 मतदाता करेंगे 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नगर परिषद मनाली के लिए चुनावी बिसात बिछ गई है। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है. वैसे ही उम्मीदवारों की धुकधुकी भी बढ़ने लगी है। शनिवार की रात उम्मीदवारों के लिए कयामत की रात बन गई है। उम्मीदवार करवट पर करवट बदलेंगे। मतदान केंद्र लगभग तैयार हो गए हैं। सुबह सात बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतों की गणना की जाएगी।
इस बार के चुनाव में 4,085 मतदाता सात पार्षद चुनेंगे। जिस दल से समर्थित ज्यादा पार्षद होंगे, अध्यक्ष पद पर उसी का कब्जा होगा। शनिवार को भी उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर दस्तक दी। मनाली में इस बार के चुनाव में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। शहर में 2,157 पुरुष और 1928 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक ढूंगरी में 369 मतदाताओं में से 181 महिला और 188 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। वार्ड दो भजोगी में 342 महिला और 391 पुरुष, वार्ड तीन स्कूल क्षेत्र में महिला 233 और पुरुष 242, वार्ड चार माॅडल टाउन में महिला 361 पुरुष 441, वार्ड पांच मनु मार्किट में महिला वोटर 211 जबकि पुरुष मतदाता 270 हैं। वार्ड छह गोंपा क्षेत्र में 273 महिला और 275 पुरुष, वार्ड सात पुलिस स्टेशन क्षेत्र में महिला 327 और पुरुष 351 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। खास यह है कि वार्ड नंबर सात में सर्वाधिक 678 और वार्ड नंबर छह में सबसे कम 530 मतदाता हैं। नगर परिषद में कुल 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड नंबर छह में सबसे अधिक चार उम्मीदवारों के बीच टक्कर है जबकि अन्य छह वार्डों में दो-दो उम्मीदवार होने से सीधी टक्कर है। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह सात बजे से मतदान होगा। दोपहर तीन बजे तक मतदान किया जा सकेगा। इसके बाद मतों की गणना की जाएगी।