{"_id":"69107cc9091127181901c518","slug":"macrame-art-teaches-the-art-of-relieving-stress-kullu-news-c-89-1-ssml1015-161227-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मैक्रेन आर्ट से सिखाई तनाव दूर करने की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मैक्रेन आर्ट से सिखाई तनाव दूर करने की कला
Mon, 10 Nov 2025 05:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 10 Nov 2025 05:02 AM IST
विज्ञापन
रोरिक आर्ट मेमोरियल ट्रस्ट में हुई कार्यशाला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में छत्तीसगढ़ की कलाकार मीनाक्षी वर्मा की कला प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रकाश जाधव और आयोजक सक्षम जाधव की देखरेख में यह कार्यशाला हुई। गौर रहे कि मीनाक्षी वर्मा पेशे से मूर्तिकार और चित्रकार हैं। मैक्रेन आर्ट कार्यशाला में कई प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां सिखाई गईं, जिनसे मानसिक और भावनात्मक रूप से तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
गौर रहे कि मैक्रेन आर्ट एक प्रकार की रस्सी है। इसमें कई प्रकार की गांठें बनती हैं। व्यवसाय के रूप में महिलाएं कई तरह से इसे उपयोग में ला सकती हैं। इसे चूड़ी, चाबी, रिंग, झूला आदि बनाने में उपयोग किया जा सकता है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समाज में लोगों को जोड़ना और कला प्रकृति के प्रति जागरूक करना रहा। वहीं, कलाकार मीनाक्षी वर्मा ने प्रकाश जाधव व सक्षम जाधव का उन्हें रोरिक आर्ट गैलरी में कार्यशाला आयोजित करने के लिए समय देने पर आभार जताया।