Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Luhri-Dalash bus service has not been running regularly for three months; people are facing difficulties.

Kullu News: तीन माह से नियमित नहीं चल रही लूहरी-दलाश बस सेवा, लोग परेशान

Fri, 06 Nov 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Luhri-Dalash bus service has not been running regularly for three months; people are facing difficulties.
दलाश (कुल्लू)।
विज्ञापन

क्षेत्र में लूहरी-दलाश दोपहर बस सेवा नियमित रूप से न चलने के कारण नौ गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब तीन महीने से बस सेवा सुचारु न होने के कारण ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ रहा है या फिर महंगे दामों पर निजी वाहन किराये पर लेने पड़ रहे हैं।
लूहरी से सुबह 10:30 बजे दलाश के लिए चलने वाली यह बस खेगसू, ठौह, जाजर, बैहरी, सोईधार, गोहाण, गंछवा, ढैर और गलोग गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। इस बस के माध्यम से ग्रामीण अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए दलाश पहुंचते हैं। क्षेत्र के बीमार लोगों को उपचार के लिए दलाश अस्पताल पहुंचने में भी इस बस से सुविधा मिलती है। ग्रामीणों का कहना है कि बस सेवा नियमित न होने से लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

खासकर, बुजुर्गों, मरीजों और रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दलाश पंचायत प्रधान आशा वर्मा, डिंगीधार पंचायत प्रधान सपना देवी, व्युंगल पंचायत प्रधान हरदयाल और बीडीसी सदस्य देवराज चौहान ने परिवहन विभाग से मांग की है कि लूहरी-दलाश दोपहर बस सेवा को नियमित रूप से चलाया जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सके। उधर, इस संबंध में अड्डा प्रभारी आनी संदीप कुमार ने बताया कि बसों की कमी के कारण यह समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed