{"_id":"66fbe37eb840e715f70d0d44","slug":"losar-school-girls-excel-in-folk-dance-kullu-news-c-89-1-ssml1012-132056-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लोकनृत्य में छाईं लोसर स्कूल की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लोकनृत्य में छाईं लोसर स्कूल की छात्राएं
विज्ञापन
लाहौल के तांदी डाइट में जिला स्तरीय कला एवं रंगोत्सव में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी ने विजेताओं को किया पुरस्कृत
...............
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) तांदी में 7वां जिलास्तरीय कला उत्सव और रंगोत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विशेष अतिथि पंचायत समिति सदस्य भावना ने शिरकत की।
बीना देवी ने कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में प्रतियोगिता की भावना का विकास होता है और साथ ही प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए कहा। डाइट प्रधानाचार्य सुनीता आनंद ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसमें जिला लाहौल-स्पीति के 26 स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। छात्राओं ने लाहौली परिधान में सजकर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। लोक नृत्य में लोसर स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
कार्ड मेकिंग में गोमीना वर्मा ने पहला, काव्यांजलि ने दूसरा और आरव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। स्वर संगीत में पहला स्थान महक, दूसरे स्थान पर तेजिंन और तीसरे स्थान पर नेलजा रहीं। सुलेख प्रतियोगिता में हिना कपूर ने पहला, सेजल सेन दूसरे और शिवांशी को तीसरा स्थान मिला है। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में छेरिंग गटुक और छिमे अंगमो भी मौजूद रहे।