फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Long traffic jam from Palchan to Solangnala, tourists troubled

Kullu News: पलचान से सोलंगनाला तक लंबा जाम, पर्यटक परेशान

Fri, 06 Feb 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Long traffic jam from Palchan to Solangnala, tourists troubled
मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा की तरफ बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी।-संवाद
पार्किंग से अभी नहीं हटी बर्फ, सड़क के किनारे खड़े हो रहे वाहन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन निकालने में करनी पड़ी मशक्कत
संजय भारद्वाज
मनाली। देश के कोने-कोने से मनाली पहुंचे पर्यटकों की पहली पसंद सोलंगनाला बन गया है। भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं लेकिन सोलंगनाला में पार्किंग से अभी तक पूरी तरह से बर्फ नहीं हटाई गई है। इससे सड़क के किनारे ही वाहन खड़े हो रहे हैं। इससे जाम की समस्या गंभीर हो गई है। शुक्रवार को दिनभर इस मार्ग पर वाहन रेंगते रहे।
स्की एंड स्नोबोर्ड प्रतियोगिता के समापन समारोह में भाग लेने पहुंच उपायुक्त और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन निकालने में भी जवानों को पसीना बहाना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को लगभग नौ बजे से ही पर्यटकों का सोलंगनाला की ओर जाना शुरू हो गया था। पलचान पहुंचते ही पर्यटक जाम में फंस गए। पलचान से सोलंगनाला स्थित नाग मंदिर तक वाहनों की लाइन लग गई। नाग मंदिर इलाके में कई वाहन सड़क किनारे ही पार्क करने पड़े। इससे ठंड सड़क पर वाहनों का आर-पार होना मुश्किल हो गया। दोपहर बाद पर्यटक मनाली की ओर लौटने लगते तो फिर यह समस्या गंभीर होने लगी। सोलंगनाला में दो दिवसीय स्की प्रतियोगिता का भी समापन हुआ। सुबह उपायुक्त तोरुल एस रविश ने प्रतियोगिता का समापन किया l भारी जाम के चलते उपायुक्त, एसडीएम मनाली और डीएसपी के काफिले को को भी पलचान से सोलंग पहुंचने में काफी समय लगा। इस बीच कई पर्यटक अपने वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा कर बाहर निकल गए। लगभग 10 किलोमीटर तक गाड़ियां कछुआ गति से चलती रहीं। हैरानी इस बात की है कि सोलंगनाला में बर्फ होने के कारण पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। लोग बेतरतीब अपने वाहन सड़क किनारे ही खड़े कर रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। इसकी वजह से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी तेज सिंह ठाकुर, दलीप और रमेश ठाकुर ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर जाम की यह समस्या रहती है। जब तक पार्किंग की उचित व्यवस्था न हो, तब तक बड़े वाहनों को नहीं भेजना चाहिए। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि सोलंगनाला में आज ही डंपिंग एरिया को खाली कर पार्किंग की व्यवस्था बनाई जा रही है। लगभग सौ गाड़ियों की पार्किंग बन गई है। जल्द इस समस्या का समाधान हो जाएगा। यातायात नियंत्रण को पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा की तरफ बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी।-संवाद

मनाली-रोहतांग मार्ग पर गुलाबा की तरफ बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed