फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Lomesh Rishi of Pekhri reached the DC office in anger.

Kullu News: नाराज होकर डीसी कार्यालय पहुंचे पेखड़ी के लोमेश ऋषि

Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lomesh Rishi of Pekhri reached the DC office in anger.
बालू नाग और लोमेश ऋषि के देवलुओं में जगह को लेकर विवाद
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस, काफी देर तक रहा गहमागहमी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव शुरू होने से पहले ही पेखड़ी के देवता लोमेश ऋषि नाराज होकर उपायुक्त कुल्लू कार्यालय पहुंच गए। बंजार उपमंडल के देवता लोमेश ऋषि पेखड़ी और देवता बालू नाग के देवलुओं में जगह को लेकर विवाद हो गया था।
काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत करवाने की कोशिश की जाती रही। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन जब विवाद नहीं सुलझा तो देवता लोमेश ऋषि स्वयं उपायुक्त कुल्लू के कार्यालय में पहुंच गए।
विज्ञापन

देवता जब उपायुक्त कार्यालय में पहुंचे तो प्रशासन के अधिकारी बाहर आए। देवता अपनी बात को लेकर अड़े रहे। प्रशासन की ओर से मिले आश्वासन के बाद ही देवता माने और देवता अपने अस्थायी शिविर में लौटे। गौर रहे कि लोमेश ऋषि के अस्थायी शिविर के साथ ही कुछ निर्माण हुआ है। इससे देवता लोमेश ऋषि नाराज हो गए। देवता के उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचने का मामला सामने आने के बाद चर्चाओं का माहौल है। इससे पहले भी दशहरा में कई देवता उपायुक्त कार्यालय पहुंच चुके हैं। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि इस तरह के विवाद पैदा न हो, इसके लिए प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed