{"_id":"66e17b68c526845b240c80fb","slug":"lok-adalat-on-14th-in-kullu-manali-and-banjar-kullu-news-c-89-1-klu1001-130610-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू, मनाली और बंजार में 14 को लोक अदालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू, मनाली और बंजार में 14 को लोक अदालत
विज्ञापन
अदालत से..
राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठाएं लोग : आभा चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 सितंबर को जिला न्यायालय कुल्लू, मनाली और बंजार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू की सचिव आभा चौहान ने कहा कि लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद और विशेष रूप से कम राशि के चेक से लेन-देन के मामले लिए जाएंगे।
इस अवसर पर मोटर व्हीकल की लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मोटर व्हीकल के चालानों का भी निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों के न्यायालय में उपरोक्त श्रेणी के मामले लंबित हैं, वे ऐसे मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं। लोक अदालत में फैसला दोनों पक्षों की रजामंदी से किया जाता है। इसमें किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती। लोगों को लोक अदालत का भरपूर फायदा उठाना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू से भी संपर्क किया जा सकता है। संवाद