{"_id":"67a0b06625d193da7f0c4ad8","slug":"list-of-1582-guerrillas-of-kullu-mandi-lahaul-finalized-pritam-kullu-news-c-89-1-ssml1015-140450-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू-मंडी-लाहौल के 1,582 गुरिल्लाओं की सूची फाइनल : प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू-मंडी-लाहौल के 1,582 गुरिल्लाओं की सूची फाइनल : प्रीतम
Tue, 04 Feb 2025 05:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:30 AM IST
विज्ञापन
साल 2017 में दिल्ली उच्च न्यायालय में लगी सूची पर बनी सहमति
संगठन में तीनों जिलों के 190 और गुरिल्लाओं को भी करेंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिल्ली उच्च न्यायालय में चल रहे एसएसबी गुरिल्ला संगठन के मामले में 1,582 गुरिल्लाओं के नाम की सूची को फाइनल किया गया है। इस सूची में प्रदेश के कुल्लू और मंडी जिला के प्रशिक्षित गुरिल्ला शामिल हैं। इन जिलों से अभी 190 और गुरिल्लाओं को इस सूची में शामिल किया जाएगा, ताकि हर एक गुरिल्ला को लाभान्वित किया जा सके। यह बात ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर ने कुल्लू में कही।
एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन कुल्लू की मासिक बैठक जिला मुख्यालय कुल्लू में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने की। बैठक में ऑल इंडिया गुरिल्ला संगठन के चेयरमैन प्रीतम सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे और हाल ही में दिल्ली में हुई बैठक के निर्णयों से गुरिल्लाओं को अवगत करवाया।
चेयरमैन ने कहा कि उच्च न्यायालय में साल 2027 में लगाई गई गुरिल्लाओं के नाम की सूची को सर्वसम्मति से फाइनल किया गया है। इस सूची में कुल्लू, नग्गर, बंजार सर्किल, सैंज, गड़सा, बागीपुल समूह के अलावा जिला लाहौल-स्पीति के गुरिल्ला शामिल हैं। इसके अलावा जिला मंडी के सुंदरनगर और गोहर के 190 गुरिल्लाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो गुरिल्ला सूची में शामिल होना चाहते हैं, वे जल्द अपने नाम संगठन के पदाधिकारियों को स्पष्ट करवाएं। नामों की फाइनल सूची इसी माह के अंतिम सप्ताह में तैयार कर दी जाएगी। इस दौरान महिला अध्यक्ष धनवंती ठाकुर, महासचिव आंगमो, भुवनेश्वरी, गोदावरी, शांता, द्रोपदी, वीना देवी, दीपलता, सीता के अलावा अनूप, मुरलीधर, भवानी प्रकाश, राम सिंह, चने राम आदि मौजूद रहे।