फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Life started getting back on track, 286 roads of Lahaul restoredLife started getting back on track, 286 roads of Lahaul restored

Kullu News: पटरी पर लौटने लगा जनजीवन, लाहौल की 286 सड़कें बहाल

Wed, 19 Feb 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 19 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Life started getting back on track, 286 roads of Lahaul restoredLife started getting back on track, 286 roads of Lahaul restored
अटल टनल रोहतांग के नार्थ पोर्टल के समीप उमड़ी पर्यटको की भीड़।-संवाद
अटल टनल से केलांग-कुल्लू के बीच बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू
विज्ञापन

मौसम खुशनुमा होने पर अटल टनल से होकर हजारों सैलानी पहुंच से बर्फ से खेलने
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी के बाद लाहौल-स्पीति में बंद पड़ीं 286 संपर्क सड़कों को बहाल कर दिया है। अब महज चार सड़कें अवरुद्ध हैं।
संपर्क मार्ग बहाल होने से जनजातीय जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण लाहौल-स्पीति में सभी संपर्क मार्ग बंद हो गए थे। अब पीडब्ल्यूडी ने सड़कों से बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। अटल टनल से होकर केलांग-कुल्लू के बीच एचआरटीसी की बस सेवा के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम खुशनुमा होने के कारण अटल टनल से होकर हजारों सैलानी बर्फ का दीदार करने के लिए लाहौल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

--
नॉर्थ पोर्टल, साडा बैरियर में मस्ती कर रहे सैलानी
सिस्सू और कोकसर पंचायत में धार्मिक आयोजनों के कारण पर्यटन गतिविधियों पर पाबंदी है। इस कारण अब पर्यटक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, साडा बैरियर और गोंधला-यांगला में पहुंचकर बर्फ के बीच मस्ती कर रहे हैं। पर्यटकों के चंद्रावैली में पहुंचने से लोगों को स्की, ढाबे और पैराग्लाइडिंग के जरिये अच्छी खासी आमदनी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एवं पर्यटन अधिकारी रजनीश शर्मा ने कहा कि सुरक्षा को देखते हुए सैलानियों को नदी किनारे जाने से रोका जा रहा है। इसके लिए अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से तांदी पुल तक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

--
प्रशासन ने किया मौसम का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 और 20 फरवरी को बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए लाहौल पहुंचने वाले पर्यटकों को बर्फबारी होने की सूरत में सड़कों में फिसलन होने की जानकारी दी जा रही है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed