फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Life on the palm, fun dip in Beas river

Kullu News: हथेली पर जान, ब्यास नदी में मस्ती की डुबकी

Sun, 22 Dec 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 22 Dec 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Life on the palm, fun dip in Beas river
चेतावनी बोर्डों को दरकिनार पर नदी में उतर रहे कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक
विज्ञापन

रायसन में ब्यास की धारा में बच्चों के साथ मस्ती करते दिखे कई सैलानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। नया साल और क्रिसमस नजदीक आते ही कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। सैलानी बर्फ की चादर से लिए तरस रहे हैं। बावजूद इसके शुष्क मौसम में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
पहाड़ों में बर्फ न होने से सैलानी ब्यास के किनारे अठखेलियां कर रहे हैं। जिला प्रशासन और एनएचएआई ने जगह-जगह ब्यास नदी के किनारे न जाने के बोर्ड लगाए हैं। बावजूद इसके पर्यटक जान जोखिम में डालकर ब्यास नदी में मौज-मस्ती कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा शनिवार को कुल्लू-मनाली के बीच पड़ने वाले रायसन के पास ब्यास नदी में देखने को मिला। यहां पर्यटक और उनके बच्चे ब्यास में मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन

भले ही ब्यास का जलस्तर कम हो, मगर पानी के बीच जाना सैलानियों के लिए सुरक्षित नहीं है। हाईवे तीन में ब्यास के किनारे कई जगह लोग खोखे बनाकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। सैलानी यहां रुकते हैं और ब्यास में उतर जाते हैं। आए दिन कुल्लू की ब्यास और पार्वती नदी में कई ऐसे हादसे हो चुके हैं। एसडीएम विकास शुक्ला के कहा कि पुलिस समय-समय पर ऐसी जगह पर पेट्रोलिंग कर रही है। सैलानी नदी-नालों के किनारे न जाएं, इसके लिए संवेदनशील पॉइंट पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed