फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Letter written to Union Minister to keep Dohlunala toll closed for now

Kullu News: डोहलूनाला टोल को अभी बंद रखने के लिए केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Letter written to Union Minister to keep Dohlunala toll closed for now
कुल्लू-मनाली  हाईवे पर ​स्थित टोल प्लाजा
कुल्लू। मनाली को जोड़ने वाले कुल्लू-मनाली हाईवे तीन में डोहलूनाला पर लगे टोल को अभी नहीं खोलने की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि एनएचएआई डोहलूनाला टोल को खोलने की तैयारी में है। कुल्लू-मनाली के बीच अभी हाईवे-तीन पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। ऐसे में मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने केंद्रीय भूतल, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर रिव्यू करने की मांग की है। नितिन गडकरी को भेजे गए पत्र में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि आठ से दस जुलाई 2023 को आई आपदा से कुल्लू-मनाली के बीच संपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन

ब्यास में आई बाढ़ से कई जगहों पर हाईवे का नामोनिशान मिट गया। भले ही एनएचएआई ने यातायात के लिए इसे बहाल कर दिया है, मगर तंग सड़क होने से यहां ट्रैफिक जाम लग रहा है। कहा कि अभी हाईवे पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हुआ है। ऐसे में डोहलूनाला स्थित टोल को शुरू नहीं किया जाए। आपदा के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि जब तक हाईवे तीन पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक डोहलूनाला में लगे टोल प्लाजा से किसी से भी टोल नहीं लिया जाएगा। अब एनएचएआई इस टोल को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed