फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Let people go to their fields, gardens

खेतों और बगीचों जाने के लिए चुकाना पड़ रहा है टैक्स

Sun, 27 Jun 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Let people go to their fields, gardens
पतलीकूहल/कुल्लू। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू-मनाली के बीच डोहलूनाला में बने टोल प्लाजा का मसला फिर चर्चा में आ गया है। टोल टैक्स वसूली को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। टोल को हटाने या स्थानीय लोगों को टोल फ्री करने को लेकर टोल प्लाजा संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिला। इस दौरान संघर्ष समिति ने उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

टोल प्लाजा संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजगीर महंत ने कहा कि टोल प्लाजा से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर जिला मुख्यालय कुल्लू है। जहां लोगों का हर दिन आना जाना लगा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही टोल से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर सब्जी मंडी भी है। स्थानीय किसान और बागवान यहां अपने उत्पाद बेचते हैं, लेकिन लोगों को टोल प्लाजा के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डोहलूनाला में लगे टोल प्लाजा के चलते लोगों को अपने खेत-खलिहानों और बगीचों में आने जाने के लिए पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। बागवानों को पतलीकूहल या बंदरोल सब्जी मंडी में अपना उत्पाद ले जाने के लिए टैक्स देना पड़ रहा है। कई बार इस समस्या को प्रदेश सरकार और एनएचएआई के समक्ष उठाया गया है, लेकिन स्थानीय लोगों की मांग नहीं सुनी जा रही है। जिसको लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने मांग की है कि डोहलूनाला टोल प्लाजा में स्थानीय वाहनों की निशुल्क आवाजाही का प्रावधान किया जाए। सड़क संघर्ष समिति के सह संयोजक घनश्याम कपूर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने मसले पर जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed