फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Left road closed due to landslide, water level of Beas and Sarwari increased

Kullu News: भूस्खलन से बंद हुआ वामतट मार्ग, ब्यास, सरवरी का बढ़ा जलस्तर

Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Left road closed due to landslide, water level of Beas and Sarwari increased
खराहल/कुल्लू। जिले में शनिवार को भी दिनभर मूसलाधार बारिश जारी रही। इससे ब्यास के साथ सरवरी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया। छरूड़ू के पास भूस्खलन होने से कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग में वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। भुंतर-मणिकर्ण सड़क में सूमा रोपा के पास आपदा के बाद निकाली गई सड़क में भूस्खलन हुआ। भूस्खलन के चलते पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

पर्यटकों को जान जोखिम में डालकर भूस्खलन वाली पहाड़ी के 500 मीटर क्षेत्र को पार करना पड़ा। मणिकर्ण से बरशैणी के बीच सड़क बाधित है। इसके साथ ही कई अन्य सड़कों में भी भूस्खलन का सिलसिला शुरू हो गया है। अंतरराज्यीय बस अड्डा सरवरी के साथ लगते हनुमानी बाग और खोरीरोपा में सरवरी खड्ड का पानी अस्थायी पार्किंग और फुटपाथ में बहने से रास्ता बंद हो गया है।
विज्ञापन

हनुमानी बाग से बस स्टैंड जाने वाला रास्ता बंद होने से लोगों को एक किलोमीटर दूर से ढालपुर आना पड़ रहा है। सरवरी खड्ड का पानी यहां पर बनी झुग्गी में घुस गया। अस्थायी पार्किंग में पानी आने के बाद कई लोगों ने यहां से अपने वाहनों को निकाला। कुल्लू-मनाली हाईवे पर भी रामशिला से कुल्लू की ओर आने वाली लेन पर बारिश का पानी भर गया है। हाईवे आधा किलोमीटर तालाब बना हुआ है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि मौसम को देखते हुए लोगों से एहतियात बरतने को कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed