फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Left organizations thundered against the government in Kullu

Kullu News: कुल्लू में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजे वामपंथी संगठन

Wed, 15 Mar 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Left organizations thundered against the government in Kullu
ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देते वामपंथी संगठन के कार्यकर्ता। संवाद।
कुल्लू। प्रदेश में संस्थान बंद करने के भाजपा के विरोध के बाद अब श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत मजदूरों की सुविधाएं बंद करने पर वामपंथी भी सड़कों पर उतर गए हैं। बुधवार को कुल्लू में सीटू, भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन, हिमाचल किसान सभा के सैकड़ों मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। सरवरी से लेकर उपायुुक्त कार्यालय ढालपुर तक रैली भी निकाली गई। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य महासचिव प्रेम गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव से पहले कहा था हम मनरेगा मजदूरों को 120 दिन काम देंगे, 350 रुपये दिहाड़ी देंगे। अब हालात यह है औसत देशभर में 20 दिन भी मनरेगा मजदूर को काम नहीं मिल रहा है। वहीं तीन महीने पहले सत्ता में आई सुक्खू सरकार ने कहा था हम व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। एक के बाद एक फैसला जनता के विरोध में लिया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सितंबर 2022 में सरकार ने निर्माण मजदूरों का श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकरण रोका, बच्चों को मिल रही वर्दियां भी बंद कर दीं। मुख्यमंत्री मजदूरों की आवाज सुनें, कहीं ऐसा न हो सरकार के पांच साल का कार्यकाल भी पूरे न हो। सरकार का यही रवैया रहा तो अगस्त में हजारों की संख्या में मजदूर विधानसभा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों के हक को बहाल करें। वहीं पांच अप्रैल तो पांच लाख मजदूर संसद मार्च करेंगे। इस अभियान के लिए घर-घर जाकर पर्चे बांटे जाएंगे। एक लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सरकार को 13 सूत्रीय मांग पत्र दिया जाएगा, जिस पर केंद्र सरकार को गौर करना होगा।


इस दौरान हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सौंखला, सीटू के जिला अध्यक्ष सर चंद ठाकुर, महासचिव राजेश ठाकुर, भवन एवं सड़क निर्माण यूनियन के अध्यक्ष राम चंद और महासचिव चमन ठाकुर आदि मौजूद रहे।

ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देते वामपंथी संगठन के कार्यकर्ता। संवाद।

ढालपुर में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना देते वामपंथी संगठन के कार्यकर्ता। संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed