फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Leave aside caste and religion and promote Hindutva: Om

जाति और धर्म छोड़ हिंदुत्व को दें बढ़ावा : ओम

Sun, 13 Oct 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Leave aside caste and religion and promote Hindutva: Om
कुल्लू। हिंदू जाति और धर्म को छोड़ हिंदुत्व को बढ़ावा दें, तभी विदेशी ताकतों से बचा जा सकता है। यह बात आरएसएस के प्रांत सह-प्रचारक ओम प्रकाश ने कही। जिला मुख्यालय कुल्लू में आरएसएस ने दशहरा पर्व और स्थापना दिवस पर पथ संचलन किया। अखाड़ा बाजार में स्थित सब्जी मंडी में सर्वप्रथम शस्त्र पूजन की परंपरा का निर्वहन किया गया। इसके उपरांत प्रांत सह-प्रचारक ओम प्रकाश ने स्वयंसेवियों को संगठित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शस्त्र पूजन और संबोधन के बाद शहर में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार से इन्नर अखाड़ा बाजार होते हुए हनुमान मंदिर रामशिला और रामशिला से अखाड़ा बाजार, ब्यासा मोड, लोअर ढालपुर, ढालपुर, कॉलेज चौक होते हुए हनुमानी बाग स्थित तिब्बतियन विद्यालय परिसर तक किया गया। आरएसएस स्वयंसेवियों की ओर से किया गया पथ संचलन दशहरा में आए लोगों और पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव रहा। स्वयंसेवियों ने पथ संचलन में अनुशासन का परिचय दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed