{"_id":"69d10fea4f7698efe20cff53","slug":"leakage-problem-in-nhpc-phase-3-tunnel-to-be-resolved-kullu-news-c-89-1-ssml1015-172987-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हल होगी एनएचपीसी चरण-3 टनल में रिसाव की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हल होगी एनएचपीसी चरण-3 टनल में रिसाव की समस्या
Sun, 05 Apr 2026 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियोजना दस अप्रैल तक पूरा करवाएगी मरम्मत का कार्य
एसकेएस कंपनी दिलाएगी रिसाव की दिक्कत से निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
लारजी (कुल्लू)। पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-3 (एनएचपीसी) की हेडर्स टनल का मरम्मत कार्य जारी है। इससे सैंज घाटी के सपांगनी और बिहाली क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। वर्षों से टनल से रिसाव के कारण क्षेत्र को खतरा बना हुआ था, लेकिन अब परियोजना प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए टनल का मरम्मत कार्य करवा रही है। यह कार्य विदेशी एसकेएस कंपनी के इंजीनियरों को सौंपा गया है।
गौर रहे कि सपांगनी की पहाड़ी में बनी परियोजना की हेडर्स टनल से रिसाव न केवल एनएचपीसी को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा था, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी एक बड़ी चुनौती रहा। अब एनएचपीसी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात एसकेएस कंपनी को इस जटिल काम की जिम्मेदारी सौंपी है और मरम्मत कार्य इसी माह दस अप्रैल तक पूरा करवाने का लक्ष्य रखा हुआ है।
ग्रामीण सौरव, महेश, अशोक, गौरव, मोहर सिंह, वेदप्रकाश ने कहा कि पिछले करीब दस सालों से एनएचपीसी की टनल से सिउंड के पास रिसाव हो रहा है। इस कारण सपांगनी, बिहाली गांव के अलावा एनएचपीसी कॉलोनी को खतरा बना हुआ है। ग्रामीण डर के साए में रहने को मजबूर हैं, लेकिन मरम्मत होने से समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एनएचपीसी चरण-3 के महाप्रबंधक सुधीर नेगी ने कहा कि एसकेएस कंपनी को हेडर्स टनल ही वाटर प्रूफिंग का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी को दस अप्रैल तक काम पूरा करने को कहा गया है।