{"_id":"65d2428b591639a1bd0171fa","slug":"leadership-training-given-to-school-heads-kullu-news-c-89-1-ssml1015-117134-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: स्कूल प्रमुखों को नेतृत्व का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: स्कूल प्रमुखों को नेतृत्व का दिया प्रशिक्षण
Sun, 18 Feb 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के अटल सदन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में भाग लेते प्रधानाचार्य।
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में समग्र शिक्षा के तहत क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शिक्षा खंड आनी और निरमंड के 47 प्रधानाचार्यों, केंद्रीय मुख्याध्यापकों और मुख्याध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
रविवार को स्कूल प्रमुखों को प्रोफेशनल लर्निंग और टीम नेतृत्व कर शिक्षा को बेहतर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा शिक्षा में स्वोट विश्लेषण का क्या महत्व है, इसके बारे में भी बताया गया।
अटल सदन कुल्लू में स्कूल प्रमुखों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, समग्र शिक्षा की योजनाओं, विद्यालय और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है। समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक अजय कंबोज ने कहा कि स्कूल प्रमुखों को कार्यशाला के तीसरे दिन रविवार को स्वोट विश्लेषण का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वोट विश्लेषण एक रणनीतिक योजना और प्रबंधन तकनीक है, जिसका प्रयोग किसी विद्यार्थी की शक्तियों और कमजोरियों का पता लगाने के लिए किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह तकनीक बहुत मददगार साबित होती है। इससे निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है। संवाद