{"_id":"66ae6a17b3af41de300c3dbc","slug":"leader-of-opposition-jairam-visited-disaster-affected-villages-kullu-news-c-89-1-ssml1012-128078-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नेता प्रतिपक्ष जयराम ने किया आपदा प्रभावित गांवों का दौरा
विज्ञापन
कुल्लू में बादल फटने से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बजौरा पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। इस
कुल्लू/सैंज/भुंतर। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को जिला कुल्लू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका हाल जाना। शाट और बलाधी गांव होकर चौहकी गांव पहुंचे पूर्व सीएम ने मलाणा बांध टूटने से प्रभावित हुए परिवारों बातचीत की।
उनको ढाढस बंधाते हुए आपदा राहत कार्यों का जायजा लिया। कहा कि मलाणा बांध टूटने से कुल्लू के शाट में सब्जी मंडी का भवन बह गया। बलाधी गांव में आठ घर बह गए और कई परिवार प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा उपजाऊ भूमि और बगीचों को भी बहुत नुकसान हुआ। जयराम ने कहा कि भाजपा आपदा प्रभावित प्रत्येक परिवार के साथ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर प्रदेश के हालातों से अवगत करवाया है। पीएम ने प्रदेश को हर प्रकार से मदद करने का भरोसा दिया है। वह समेज हादसे में शिकार हुए हरदेव के परिजनों से मिले। उन्होंने सैंज और भुंतर का भी दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। सैंज बाजार में पिछली बार भी परियोजना की ओर से छोड़े गए पानी की वजह से भारी तबाही हुई थी।
विज्ञापन
इस बार भी पानी छोड़ा गया, थोड़ा पानी छोड़ने के बाद ही बाजार में पानी आ गया। एनएचपीसी की ओर से बिना वार्निंग के पानी छोड़े जाने से लोग परेशान हैं। सैंज बाजार को बार-बार हो रहे नुकसान के बारे ने मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। विधानसभा में भी मामला उठाया जाएगा। जयराम ठाकुर ने उचित मुआवजा के साथ सैंज बाजार को सुरक्षित जगह को शिफ्ट किया जाना चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी और नरोतम ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद