फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landslides are testing people wherever they took shelter

Kullu News: जहां ली शरण, वहां भी परीक्षा ले रहा भूस्खलन

Fri, 05 Sep 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 05 Sep 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Landslides are testing people wherever they took shelter
बागन गांव में विद्यालय के खेल मैदान का डंगा गिरा
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी ताश के पत्तों की तरह ढहा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लगघाटी के बागन गांव को लगातार खतरा बना हुआ है। पहाड़ी से चट्टानें गिरने, भूस्खलन और घराें में दरारें आने से ग्रामीणों का जीवन-यापन करना आफत से कम नहीं है।
छह दिन बाद जिले में बारिश का दौर थमा है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है लेकिन जो परिवार आशियाने छोड़कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागन में रह रहे हैं उनकी भूस्खलन लगातार परीक्षा ले रहा है।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए 27 परिवारों ने विद्यालय में शरण ली है। भारी बारिश के कारण स्कूल के खेल मैदान का डंगा भी गिर गया है। स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्र का भवन भी ताश के पत्तों की तरह ढह गया है। पहाड़ी से चट्टानें गिरने का क्रम लगातार जारी है। खेल मैदान का डंगा गिरने से अब ग्रामीणों को डर सताने लगा है कि जहां शरण लेकर बैठे हैं वहां भी कोई अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश की वजह से घरों में आईं दरारें के बीच रहना संभव नहीं रहा। बच्चों के साथ घर छोड़ स्कूल भवन में शरण ली है। अब स्कूल के खेल मैदान का डंगा भी गिर गया है। इससे डर और बढ़ने लगा है। - बुधवंती


--बागन गांव को खतरा है। पहाड़ी से चट्टानें गिर रही हैं। दरारें आने से घर छोड़ने पड़े हैं। लगधारी गांव में भी भूस्खलन हो रहा है। इससे बागन को और खतरा बढ़ गया है। बच्चों के साथ रातें डर के साये में कट रहीं हैं। -गुड्डी देवी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed