{"_id":"6ac9311bf872782338001b37","slug":"landslide-on-siund-raila-road-traffic-disrupted-for-13-hours-kullu-news-c-89-1-klu1019-188930-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिउंड-रैला मार्ग पर भूस्खलन, 13 घंटे बंद रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिउंड-रैला मार्ग पर भूस्खलन, 13 घंटे बंद रही आवाजाही
विज्ञापन
सैंज के रैला में बंद पड़ी सड़क को खोलने में जुटी जेसीवी।-संवाद
सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी में वीरवार रात हुई भारी बारिश के चलते सिउंड-रैला सड़क पर भूस्खलन हो गया। मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग पर करीब 13 घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे ग्राम पंचायत रैला और रैला-2 के 20 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया। सड़क बंद होने से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और फल-सब्जियों की आपूर्ति करने वाले वाहनों को परेशानी झेलनी पड़ी।
ग्रामीण जितेंद्र कुमार, सेस राम, बॉबी, दौलत राम, शिव दयाल, युगल किशोर और केहर सिंह ने बताया कि भारी बारिश के दौरान सड़क पर भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं, फल और सब्जियों को बाजार तक पहुंचाने में भी दिक्कतें आती हैं।
वीरवार रात करीब 12 बजे भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो गया। सड़क बंद होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार सुबह करीब 1 बजे मार्ग बहाल किया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मेघ सिंह ने बताया कि सड़क बंद होने की सूचना मिलते ही मौके पर मशीनरी तैनात कर मार्ग को बहाल कर दिया गया। संवाद