फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   landslide

फोरलेन कटिंग से डोभी के दो दर्जनों मकानों को खतरा

Mon, 20 Jul 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
landslide
कुल्लू में टापू के पास भूस्खलन से डोभी गांव पर छाया संकट। - फोटो : Kullu
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के चौकी डोभी में फोरलेन कटिंग से दो दर्जन से अधिक मकानों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। कुल्लू में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इसके बावजूद पहाड़ी से भूस्खलन का दौर जारी है।
विज्ञापन

लगातार हो रहे भूस्खलन को लेकर यहां पर रहने वाले परिवारों की नींद उड़ गई है। अधिक बारिश होने से पूरे चौकी डोभी गांव को धंसने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से भूस्खलन को रोकने के लिए पक्की कंक्रीट की दीवार लगाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एचपीएससी के वाइस चेयरमैन व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने सोमवार को घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने फोरलेन निर्माण में जुटी कंपनी प्रबंधन को भूस्खलन को रोकने के लिए दीवार लगाने का आग्रह किया। पानी के रिसाव से भूस्खलन अधिक न हो, इसके लिए फिहलाल तिरपाल लगाकर रिसाव रोकने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से टापू पुल शनि मंदिर के पास फोरलेन निर्माण की कटिंग के कारण भूस्खलन हो रहा है। इससे चौकी डोभी गांव के करीब दो दर्जन से अधिक घरों के उजड़ने का खतरा बना हुआ है। फोरलेन निर्माण प्रबंधन को इसके लिए जल्द कंक्रीट की दीवार लगाने, भूस्खलन को रोकने के लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। फोरलेन के चलते पहले ही देवधार गांव के आधा दर्जन से अधिक मकान तबाह हो चुके हैं। फोरलेन निर्माणाधीन कंपनी प्रबंधन ने जल्द दीवार लगाकर भूस्खलन रोकने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed