{"_id":"688cf6ff91c9e4824404abf9","slug":"landslide-happened-again-wheels-of-all-vehicles-stopped-on-manali-leh-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-153639-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फिर हुआ भूस्खलन, मनाली-लेह मार्ग पर थमे सभी वाहनों के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फिर हुआ भूस्खलन, मनाली-लेह मार्ग पर थमे सभी वाहनों के पहिये
Fri, 01 Aug 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मनाली-लेह मार्ग पर मनाली के अटल टनल के समीप भुस्खलन से बंद मार्ग होने के चलते फसें गैस और तेल क
पहले बड़े वाहनों की आवाजाही ही थी बंद, धुंधी के दायरे में फंसे हैं 300 से अधिक ट्रक
सोलंगनाला में नाका लगाकर पुलिस ने वापस भेजे वाहन, लगातार बारिश से बढ़ीं दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सोलंगनाला से धुंधी तक के दायरे में 300 से अधिक ट्रक पिछले तीन दिन से फंसे हैं।
धुंधी पुल के समीप धंसा सड़क का लगभग 25 मीटर हिस्सा ठीक भी नहीं हुआ था कि इससे कुछ ही दूरी पर एक और भूस्खलन हो गया। इस कारण छोटे वाहनों के लिए भी यह मार्ग बंद हो गया है।
पुलिस ने सोलंगनाला में नाका लगाकर सभी वाहनों को वापस भेजा। लाहौल की ओर जाने वाले वाहनों को रोहतांग दर्रा होकर भेजा गया। हालांकि, इस मार्ग पर भी शाम छह बजे के बाद वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस कारण जरूरी कार्य से सफर करने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घाटी में भारी बारिश से लोग घरों में दुबक गए।
विज्ञापन
मनाली में दो दिन से बारिश हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। मनाली-लेह मार्ग पर दो जगह भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह से बंद है। धुंधी पुल के पास भूस्खलन के कारण 30 जुलाई को सुबह सड़क धंस गई थी। लगभग 25 मीटर सड़क के हिस्सा तीसरे दिन भी बहाल नहीं किया जा सका। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़क बहाली का कार्य प्रभावित हो गया है।
पहले सड़क सिर्फ बड़े वाहनों के लिए बंद थी। दोबारा भूस्खलन होने से छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई है। इस कारण छोटे वाहन तो रोहतांग दर्रा होकर निकल गए लेकिन लेह-लद्दाख के लिए जरूरी सामान लेकर जा रहे 300 से अधिक ट्रक नहीं निकल पाए। सड़क पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि मनाली लेह मार्ग बंद हो गया है। शाम छह बजे तक वाहनों को रोहतांग होकर लाहौल की ओर भेजा गया। इसके बाद मौसम खराब होने के कारण वाहनों को नहीं भेजा जा सका।
--