फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Landless people's meeting to be held in Kullu: Om Prakash

कुल्लू में होगी भूमिहीनों की बैठक : ओम प्रकाश

Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Landless people's meeting to be held in Kullu: Om Prakash
कुल्लू। भूमिहीन एवं आवासहीन कल्याण परिषद जिला कुल्लू के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में जिला मुख्यालय में पंद्रह हजार भूमिहीन लोगों की एक बैठक होगी। इसमें प्रदेश सरकार के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को बुलाया जाएगा। उनका एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को उपायुक्त कुल्लू से मिला। इसके बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 14-11-1992 को हमने भूमिहीन गरीबों के अधिकार को लेकर संघर्ष प्रारंभ किया था, जो अब तक जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने 28 फरवरी 2026 तक कब्जे हटाने के आदेश दिए थे। इसके खिलाफ जनहित में फरवरी 2026 में सर्वोच्च न्यायालय ने कब्जों पर होलिस्टिक व्यू के आधार पर प्रदेश सरकार को नीति बनाकर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश पर राज्य सरकार ने कमेटी गठित कर कब्जे को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया और उपायुक्त से इन आदेशों को धरातल पर उतारने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

नियमों के तहत अब नौतोड़ नहीं दी जा सकती है लेकिन रूपी नौतोड़ के नाम पर आज भी कुल्लू में सैकड़ों फर्जी पट्टों के माध्यम से हजारों बीघा सरकारी भूमि का आवंटन किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार ने जांच समिति गठित की है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब भूमिहीनों को फायदा मिलने की उम्मीद जग गई है। इस दौरान कल्याण परिषद के महासचिव पुरखू राम सहित अन्य पदाधिकारी और भूमिहीन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed