फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ...lamps will provide light, hospital management will keep hope alive

Kullu News: ...दीये रोशनी देंगे, अस्पताल प्रबंधन उम्मीद जलाए रखेगा

Fri, 17 Oct 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 17 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
...lamps will provide light, hospital management will keep hope alive
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर में स्थापित बिस्तर। -संवाद
दिवाली पर अग्निकांड की घटनाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार
विज्ञापन

क्यूआरटी बनाई, ट्राॅमा सेंटर में दस, वार्डों में पांच अतिरिक्त लगेंगे बिस्तर

राजीव नैय्यर
कुल्लू। पटाखों के धमाकों और ट्रैफिक के शोर के बीच कुल्लू का अस्पताल सिस्टम खामोशी से मोर्चा संभाले हुए है। दिवाली के दिन जलन, चोट या दुर्घटनाओं की स्थिति में क्यूआरटी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। ट्राॅमा सेंटर में भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
यह तैयारी सिर्फ व्यवस्था नहीं, एक भरोसा है कि त्योहार मनाते समय भी जिंदगी महफूज है।
विभाग ने दिवाली के दौरान अग्निकांड की घटनाओं में झुलसे मरीजों को मौके पर उपचार देने के लिए क्यूआरटी (त्वरित प्रक्रिया दल) का गठन किया है। क्षेत्रीय अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में भी दस और अन्य वार्डों में पांच-पांच अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था की है। गौर रहे कि दिवाली के दिन अग्निकांड की घटनाएं होने का खतरा है। सड़क दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। अग्निकांड और दुर्घटनाओं का शिकार लोगों को प्राथमिकता पर उपचार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर की ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आम दिनों में एक चिकित्सक ही ओपीडी में सेवा देता है लेकिन संवेदनशील मामलों को देखते हुए दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। क्यूआरटी मौके पर पहुंच उपचार करेगी। अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर के अलावा अन्य सभी वार्डों को मिलाकर 50 बिस्तरों की अतिरिक्त व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन करेगा। उधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि त्योहारी सीजन में लोगों के बीमार पड़ने की संभावना अधिक रहती है। दिवाली में अग्निकांड और सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों के मरीज अधिक आते हैं। ऐसे में सभी सामान्य के साथ आपातकालीन मरीजों को उपचार सुविधा समय पर मिले, इसके लिए आपातकालीन ओपीडी में चिकित्सकों की संख्या और वार्डों में बिस्तरों को बढ़ाने के साथ क्यूआरटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए कृतसंकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed