{"_id":"69cff9bc0365f75fed082db7","slug":"lal-singh-became-the-president-of-tgt-cadre-federation-banjar-kullu-news-c-89-1-ssml1014-172941-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बदलते मौसम ने मनाली में बढ़ा दी सैलानियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बदलते मौसम ने मनाली में बढ़ा दी सैलानियों की संख्या
विज्ञापन
मनाली-अटल टनल रोहतांग में मध्य मार्ग में सैलानी। संवाद
मनाली। बदलते मौसम ने पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की संख्या बढ़ा दी। अनुमान है कि तीन दिन के भीतर 40,000 से अधिक पर्यटक मनाली पहुंच सकते हैं। शुक्रवार को ही करीब 1,500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे। 100 से अधिक वोल्वो बसों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में पर्यटक मनाली पहुंचे। मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में बर्फ देखने की चाह में सैलानी मनाली का रुख कर रहे हैं।
शनिवार को सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार, सामान्य दिनों में प्रतिदिन औसतन 1,200 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचते हैं जबकि वीकेंड पर यह संख्या बढ़कर करीब 1,500 तक पहुंच जाती है।मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों अंजनी महादेव और अटल टनल पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। शाम होते ही मालरोड पर भी पर्यटकों का जमावड़ा लग गया।
होटल संचालक रंजीत ने बताया कि होटलों में वर्तमान में 50 से 60 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने भी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की पुष्टि की। हिमाचल पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा के अनुसार, निगम के होटलों में 50 से 60 प्रतिशत कमरे बुक हो चुके हैं। संवाद