{"_id":"2ef9e9cadc59a5659c9c2f7c1419dbcc","slug":"lahlri-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के मॉल पर ‘लालड़ी’ ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के मॉल पर ‘लालड़ी’ ने मचाया धमाल
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंटर कार्निवाल के अंतिम दिन लालड़ी लोकनृत्य के लिए महिलाएं जैसे ही पारंपरिक परिधानों में सजधज कर माल रोड पर उतरीं तो पूरा माल रोड सैलानियों और आम लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद शुरू हुआ लालड़ी लोकनृत्य।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि विंटरकार्निवाल में इस पर पहली बार लालड़ी लोकनृत्य का आयोजन किया गया। इसमें लेफ्ट बैंक और राइट बैंक के महिला मंडलों की महिलाओं के बीच मुकाबला हुआ। लेफ्ट बैंक के महिला मंडलों ने सोमवार को माल रोड पर अपनी प्रस्तुति दी है। जबकि, बुधवार को राइट बैंक के महिला मंडलों की करीब साढ़े तीन सौ से अधिक महिलाओं ने रंगबिरंगे परिधानों और पारंपरिक आभूषणों में सजधज कर मनाली के माल पर अपनी प्रस्तुति पेश दी। इस दौरान निर्णायक मंडल भी मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
21 मिनट की इस लालड़ी नृत्य के बाद आम सैलानियों को भी नृत्य करने का मौका दिया गया। सोमवार को लेफ्ट बैंक के 37 महिला मंडलों की करीब चार सौ महिलाओं ने भाग लिया था, जबकि बुधवार को राइट बैंक के 29 महिला मंडलों की साढ़े तीन सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इधर, एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब मनाली के माल पर लालड़ी नृत्य का आयोजन किया गया। यह आयोजन अधिक से अधिक संख्या में सैलानी मनाली पहुंच सकें, इसी के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन