फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ladakh Scout's jawan cremated

Kullu News: लद्दाख स्काउट का जवान पंचतत्व में विलीन

Tue, 29 Nov 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Ladakh Scout's jawan cremated
ौंतर में लदाख स्काउड के जवान के पार्थिक शरीर राजकीय सम्मान से पंचतत्व में हुआ विलिन ।-संवाद - फोटो : Kullu
उदयपुर/कुल्लू। लद्दाख स्काउट के जवान का ब्यास-पार्वती संगम स्थल भुंतर में अंतिम संस्कार किया गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सेना की टुकड़ी ने आखिरी सलामी दी। अपने जवान बेटे की चिता को पिता गणेश लाल के साथ चाचा देवी सिंह और अनिल कुमार ने मुख्याग्नि दी। इसे पहले गदौरी से लेकर भुंतर तक सेना के वाहन में उनकी शवयात्रा निकाली गई। इसमें कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन के अधिकारियों के साथ सेना के जवान, परिजन और रिश्तेदार शामिल हुए।
विज्ञापन

जवान की 26 नवंबर सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। बाद उन्हें साथी जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित किया गया। इसके बाद उन्हें 27 नवंबर को सेना के हेलीकाप्टर से लेह से चंडीगढ़ लाया गया। यहां से सड़क से उनके शव को उनके घर शमशी के गदौरी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार देर शाम को जवान का पार्थिव शरीर शमशी के गदौरी में पहुंचने से मां परवीन बेसुध हो गईं। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जवान की माता परवीन चार साल पहले अपने दूसरे बेटे को सड़क हादसे में खो चुकी है। वह भी भारतीय सेना में तैैनात था। दोनों बेटों की मौत के बाद मां-बाप पर दुखों को पहाड़ टूट पड़ा है।

मरने वाले जवान की पहचान 23 वर्षीय निखिल शर्मा निवासी सिंदवाड़ी उदयपुर लाहौल-स्पीति के रूप में हुई है। निखिल 2018 को लद्दाख स्काउट में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed