{"_id":"56eaa08b4f1c1bc3158b456a","slug":"laboure-strike-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन को लेकर कामगारों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन को लेकर कामगारों की हड़ताल जारी
कुल्लू
Updated Thu, 17 Mar 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
सैंज में प्रोजेक्ट में चल रही हड़ताल में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज के 100 मेगावाट के पावर प्रोजेक्ट में एचसीसी कंपनी के मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। कंपनी के करीब छह सौ मजदूरों ने भी वीरवार को परियोजना का काम बंद रखा। मजदूरों के काम न करने पर परियोजना का कामकाज सभी साइटों पर बंद रहा। पिछले 48 घंटों से मजदूर वेतन को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। वहीं मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने से कंपनी प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
पावर प्रोजेक्ट के इंटक यूनियन के प्रधान प्रकाश चंद ने कहा कि तीन माह से कंपनी मजदूरों के वेतन का भुगतान नहीं कर रही है। वेतन न मिलने से मजदूरों को कई दिक्कतें आ रही हैं। कंपनी मजदूरों से काम तो लेती है। जब पैसे देने की बारी आती है तो कंपनी अपना पल्ला झाड़ देती है। मजदूरों के साथ किसी प्रकार के अन्याय को सहन नहीं किया जाएगा। वहीं सीटू के सचिव वेद राम ने कहा कि वेतन न मिलने से मजदूरों को भूखे मरने जैसी नौबत आ गई है। जब तक कंपनी मजदूरों को उनका हक नहीं देती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में एचपीपीसीएल के डीजीएम कुशाल ठाकुर और एचसीसी कंपनी के मैनेजर नरेश के अनुसार मजदूरों को जल्द ही वेतन दिया जाएगा। इस दौरान सीटू ऑल इंडिया फेडरेशन यूनियन के सचिव जवाहर नेगी, इंटक यूनियन मीडिया प्रभारी महेंद्र पालसरा, प्रीतम चंद, प्रताप सिंह इंटक महासचिव महेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन