{"_id":"696bc363e6be8dd6d007c8ca","slug":"kullu-youth-enhanced-the-prestige-of-the-state-in-the-developed-india-young-leaders-dialogue-kullu-news-c-89-1-ssml1013-166815-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में कुल्लू के युवाओं ने बढ़ाया सूबे का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में कुल्लू के युवाओं ने बढ़ाया सूबे का मान
Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में जिला कुल्लू के दो युवा समाजसेवी बेबी शर्मा और सौम्य रंजन
युवा समाजसेवी बेबी शर्मा और सौम्य रंजन ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 में जिले के दो युवा समाजसेवियों बेबी शर्मा और सौम्य रंजन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।
भारत सरकार के युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने दोनों युवाओं को यूथ आइकन और पाथ ब्रेकर के रूप में चयनित किया था। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम 9 से 12 जनवरी तक हुआ।
इस दौरान बेबी शर्मा को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का स्वागत करने का अवसर भी मिला। चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद किया और उनके साथ बैठने का भी अवसर मिला।
सौम्य रंजन सामाजिक संस्था यूथ फॉर वॉलंटरी एक्शन इन हिमाचल प्रदेश में जिला महासचिव हैं। बेबी शर्मा सह सचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इससे पहले दिसंबर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर दोनों को सरदार ने यंग लीडर के रूप में चयनित किया था। कार्यक्रम में बेबी शर्मा ने हिमाचल को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को सशक्त करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विकास ही विकसित भारत की सशक्त नींव है। सौम्य रंजन ने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम देश की युवा शक्ति की भूमिका को रेखांकित करता है और युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास व नेतृत्व के नए अवसर देता है।
विज्ञापन
--