{"_id":"6903a04085ce26b1eb06c35e","slug":"kullu-won-on-points-in-kurash-kullu-news-c-89-1-ssml1015-160387-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुराश में अंकों के आधार पर कुल्लू जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुराश में अंकों के आधार पर कुल्लू जीता
Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सोलन में आयोजित कुराश प्रतियोगिता में कुल्लू के विजेता खिलाड़ी। एसोसिएशन
भुंतर (कुल्लू)। सोलन में राज्य स्तरीय 66वीं अंडर-19 छात्र माइनर प्रतियोगिता हुई। इसमें कुराश स्पर्धा में जिला कुल्लू अंकों के आधार पर विजेता बना। प्रदेश के 260 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।
कुल्लू के छह खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। तर्गेश नेगी ने 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, 55 किलोग्राम भार वर्ग में जितेंद्र ने कांस्य, 56 किलोग्राम भार वर्ग में शर्या ने रजत, 81 किलोग्राम भार वर्ग में गोपाल ने स्वर्ण, 73 किलोग्राम भार वर्ग में आर्यन ने स्वर्ण और 81 किलोग्राम से कम भार वर्ग में अमन ने कांस्य पदक जीता। अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच हरदेव सिंह नेगी तथा हरीश कुमार ने कहा कि कुराश प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने पुरस्कृत किया। संवाद