फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Kullu winner in women's volleyball competition

Kullu News: महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल्लू विजेता

Fri, 17 Apr 2026 04:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:47 AM IST
विज्ञापन
Kullu winner in women's volleyball competition
युवक मंडल शिरड की ओर से किया जा रहा आयोजन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी।
कुल्लू। हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में 15 अप्रैल को युवक मंडल शिरड की ओर से शिरड गांव में महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिला कुल्लू सहित आसपास की कई टीमों ने भाग लिया।

आयोजक मंडल के सदस्य चंदन, ऋषभ, अरुण, मोहित और मुकुल ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक एवं परिचालक महासंघ जिला कुल्लू के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सरकारी चालक संघ के प्रचार-प्रसार मंत्री और शिरड गांव के समाजसेवी तुलेराम ने शिरकत की। प्रतियोगिता में कुल्लू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि हरिपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि तुलेराम ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। तुलेराम ने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन गांवों में निरंतर होना चाहिए जिससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल सके। उन्होंने विशेष रूप से नशे के खिलाफ जागरूकता पर जोर देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और इसके खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज का सबसे खतरनाक दुश्मन है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इस अवसर पर मेहर चंद, मंगल चंद, फतेह चंद, वेदराम, ज्ञान दास सहित अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed