{"_id":"696a6bccb7f873a79b073254","slug":"kullu-students-will-overcome-mental-stress-kullu-news-c-89-1-ssml1015-166737-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मानसिक तनाव से उबरेंगे कुल्लू के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मानसिक तनाव से उबरेंगे कुल्लू के विद्यार्थी
Fri, 16 Jan 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
नशे से दूर रहने का जानेंगे मूलमंत्र, विभाग ने तैयार की योजना
जिले के स्कूलों और कॉलेजों में बढ़ाई जाएगी जागरूकता
राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में विद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थी अब मानसिक तनाव से उबरेंगे। नशे की चपेट में आने से भी दूर रहेंगे। विद्यालयों और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को तनाव मुक्त और नशे से बचाव के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए योजना तैयार कर दी है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग मिलकर कार्य करेंगे।
जिले में विद्यालय, महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थानों को तय मानक पूरे करने पर नशा मुक्त संस्थान का सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है। इस पहल के अलावा अब स्वास्थ्य विभाग विद्यालय, महाविद्यालय और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम करवाएगा। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को मानसिक रोगों से बचाव और इसके लक्षणों की पहचान करने की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक और काउंसलर विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं की काउंसलिंग भी करेंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र भुंतर के प्रभारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने कहा कि वर्तमान समय में युवा नशे की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इसके अलावा छोटी उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं। विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को मानसिक तनाव से उभारने और नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।
--
नशा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। इससे बचाव का एक मात्र माध्यम जागरूकता है। युवाओं खासकर विद्यार्थियाें और प्रशिक्षुओं को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग काउंसलिंग और जागरूकता कार्यक्रम जारी रखे हुए हैं। आगामी समय में भी योजनाबद्ध तरीके से जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे। -डॉ. रणजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू